मुंबई मैराथन: मुंबई मैराथन में पहुंची 80 साल की एक महिला सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। दरअसल, मुंबई मैराथन में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर पहुंचीं.
महिला को देखकर लोगों को लगा कि वह जरूर किसी के साथ आई होगी, लेकिन जब वह हाथ में तिरंगा पकड़कर दौड़ने लगी तो मुंबई मैराथन में मौजूद लोग उसके जज्बे को देखकर हैरान रह गए. बता दें कि 15 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन के 18वें संस्करण का आयोजन किया गया था। 80 साल की ये महिला भी इस मैराथन में हिस्सा लेने वालों में से एक थी.
बुजुर्ग महिला की पोती ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया
साड़ी में मुंबई मैराथन दौड़ती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर उसकी पोती ने पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट होने के बाद यह वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को अपनी प्रेरणा बता रहे हैं तो कुछ उसकी हिम्मत देखकर हैरान भी हैं.
महिला की पोती डिंपल मेहता फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने 51 मिनट में 4.2 किमी की दूरी तय की थी. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “इस रविवार को टाटा मैराथन में भाग लेने वाली मेरी 80 वर्षीय दादी की दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य से प्रेरित।”