Wednesday, May 31, 2023
Homeप्रदेशमुंबईमहाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच ने नकली नोट का भंडाफोड़ किया,...

महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच ने नकली नोट का भंडाफोड़ किया, 2 लोग गिरफ्तार


नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बड़ी मात्रा में नकली नोट का भंडाफोड़ हुआ है। ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट ने 2000 के 8 करोड़ रुपये के नकली भारतीय नोट जब्त किए। पालघर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी आगे जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इन नोटों को बाजार में लाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 52 वर्षीय राम शर्मा और 55 वर्षीय राजेंद्र राउत के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पालघर के रहने वाले हैं और नकली नोटों को बाजार तक पहुंचाने का काम कर रहे थे.



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments