भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े कारोबारी अजय हरिनाथ सिंह की पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है. मामला तुलसी नगर का है जहां उद्योगपति अजय हरिनाथ सिंह पर उनकी पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया है. इसके बाद महिला ने अस्पताल से वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का नाम अमृता सिंह है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अजय हरिनाथ एक डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और एमडी हैं। महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। इलाज के दौरान महिला ने वीडियो जारी कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिर में चोट, हड्डी भी टूटी
महिला ने अस्पताल में वीडियो बनाकर पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। वीडियो में उसने बताया कि उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है जिससे उसके सिर में चोट आई है और उसकी हड्डियां भी टूट गई हैं. महिला के साथ मारपीट करने के बाद पति बच्चों को लेकर मुंबई भाग गया।
पति बच्चों के साथ मुंबई फरार
अजय हरिनाथ की कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई है। अमृता का कहना है कि अजय बच्चों और कार लेकर मुंबई गए हैं। उसने बताया कि उसके पति को एक युवती ने गुमराह किया है। महिला के इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. महिला की हालत में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है. महिला को दो दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद बयान दर्ज किया जाएगा। मामला 3 नवंबर का बताया जा रहा है, जिसके बाद अमृता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.
गर्भवती थी तो पता चला कि पति पहले से शादीशुदा था
महिला ने वीडियो में बताया कि वह करीब 12 साल से परेशान है। उनकी शादी 20 जनवरी 2011 को हुई थी। शादी के बाद गर्भवती होने के बाद उन्हें पता चला कि उनका पति पहले से शादीशुदा है। अमृता का कहना है कि उनके पति को एक युवती ने बहकाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।