Monday, May 29, 2023
Homeस्पोर्ट्सखतरे में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, इतने रन बनाकर इतिहास रच देंगे...

खतरे में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, इतने रन बनाकर इतिहास रच देंगे मोहम्मद रिजवान


नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से ऐसा कहर बरपाया कि दुनिया दंग रह गई. उन्होंने अपनी तूफानी पारी से कई रिकॉर्ड बनाए। विश्व कप के दौरान ही, वह ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 T20 बल्लेबाज बन गए।

इसके साथ ही उन्होंने इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि, सूर्या का यह रिकॉर्ड अब खतरे में है। टी20 वर्ल्ड कप का मैच रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल के लिए दोनों टीमों ने कड़ी मेहनत की है। बाबर-रिजवान की जोड़ी एक बार फिर कमाल करने को बेताब होगी। रिजवान इस वर्ल्ड कप में भी शानदार लय में दिख रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने की तैयारी कर ली है.

सिर्फ 60 रन दूर

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने इस कैलेंडर वर्ष 2022 में अब तक 29 मैचों की 29 पारियों में 1040 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने की सूची में सबसे ऊपर हैं। इसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 43.33 का और स्ट्राइक रेट 185.71 का है। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम है। रिजवान ने 2021 में 73.66 की औसत से कुल 1326 रन बनाए थे। खास बात यह है कि यह रिजवान इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्या के रिकॉर्ड से महज 60 रन दूर है।

यह रिकॉर्ड बनाएंगे

अगर रिजवान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 60 रन की पारी खेलेंगे तो एक साथ दो रिकॉर्ड बना लेंगे। रिजवान इस साल न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे, बल्कि लगातार दो साल तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है.

रिजवान ने इस साल 24 मैचों की 24 पारियों में अब तक 981 रन बनाए हैं और वह सूर्या के साथ होने वाले मुकाबले से महज 59 रन दूर हैं। रिजवान के नाम 10 अर्धशतक भी हैं। अगर वह 60 रन बनाते हैं तो लगातार दो साल तक 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज भी बन जाएंगे। वहीं कप्तान बाबर आजम की बात करें तो इस साल बाबर ने 703 रन बनाए हैं. जबकि पिछले साल वह रिजवान के बाद दूसरे नंबर पर थे। बाबर ने 939 रन बनाए थे.



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments