आईपीएल 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप समाप्ति की ओर है और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी टीमों ने मिनी ऑक्शन (आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन) की तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने सभी टीमों को 15 नवंबर 2022 तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने का समय दिया है, जबकि कई टीमों ने पहले ही सूची जमा कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल की टॉप फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही सौंप दी है. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर दिया है जिसका नाम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
5 बार का यह चैंपियन टीम से बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर दिया है। कीरोन पोलार्ड ने साल 2010 में आईपीएल में डेब्यू किया था। कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में पहली बार आईपीएल खेला था। तब से लेकर अब तक कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने रहे। कीरोन पोलार्ड को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
आईपीएल 2022 में टीम के लिए प्रदर्शन नहीं कर सका
आपको बता दें कि आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए काफी खराब रहा था। टीम ने 14 में से केवल 5 मैच जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई। टीम के इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2023 में टीम में बदलाव की उम्मीद जगी थी और पोलार्ड के आउट होने से इसका स्पष्ट उदाहरण दिखाई दे रहा है.
आईपीएल 2022 में कीरोन पोलार्ड के बल्ले से सिर्फ 144 रन ही बन पाए थे. जबकि गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही. कीरोन पोलार्ड आईपीएल 2022 में केवल चार विकेट ही ले पाए थे। यही वजह रही होगी कि मुंबई इंडियंस के प्रबंधन को कीरोन पोलार्ड को रिलीज करने के लिए मजबूर होना पड़ा होगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये सिर्फ दावे हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।