पपीते का फेस मास्क कैसे बनाएं: पपीता एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पपीते का पेस मास्क। पपीते में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिनकी मदद से आपकी त्वचा की गहरी सफाई होती है।
साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के सारे दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं। जिससे आपकी त्वचा में जादुई चमक आ जाती है, तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं पपीते का फेस मास्क-
पपीते का पेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 4 चम्मच पपीते का गूदा
- 2 चम्मच बेसन
- आवश्यकता पड़ने पर पानी
पपीते का पेस मास्क कैसे बनाते हैं? (कैसे बनाएं पपीते का फेस मास्क)
- पपीते का पेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें।
- फिर आप इसमें बेसन और पपीते का गूदा मिलाएं।
- इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अगर आपको यह पेस्ट गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लें।
- अब आपका पपीते का पेस्ट तैयार है।
- फिर आप इसे लगाने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद अपने चेहरे को पोंछकर सुखा लें।
- फिर आप फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
- इसके बाद आप इसे करीब 8 से 10 मिनट तक लगाकर सुखा लें।
- फिर आप साधारण पानी की मदद से चेहरा साफ करें।
- इसके बाद आपको तेज गति से कोई क्रीम लगानी है।