Homeदेशमदुरै की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 की मौत

मदुरै की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 की मौत


तमिलनाडु: तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसिलांबट्टी में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के जिंदा जलने की खबर है. पुलिस के मुताबिक बचाव कार्य अभी जारी है। मरने वालों की संख्या और भी अधिक हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई. जोरदार धमाकों से पूरी फैक्ट्री जल कर राख हो गई। धमाकों और जलती हुई फैक्ट्री को धुंआ करते देख आसपास के लोग डर गए। जिस समय आग लगी उस समय कई मजदूर उसमें काम कर रहे थे।

पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के बाद लगातार तेज धमाके हो रहे थे। मदुरै के एसपी ने कहा कि मदुरै जिले के उसिलांबट्टी इलाके के पास एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

สล็อตเว็บตรง pg
PG SLOT
LUCKY77s
เว็บสล็อต ยอดนิยมอันดับ 1
สล็อต pg เครดิตฟรี 100 ไม่ต้องฝาก
สล็อตเว็บตรง แตกง่าย pg
สล็อต true wallet
สล็อตเว็บตรงแตกหนัก
สล็อตเว็บตรง
สล็อต เว็บตรง แตกหนัก