बैंगलोर: कन्नड़ भाषा के लेखक केएस भगवान ने भगवान श्रीराम पर विवादित बयान दिया है। 20 जनवरी को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेखक ने कहा, ‘राम राज्य बनाने की बात हो रही है. वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड को पढ़ने से पता चलता है कि (भगवान) राम आदर्श नहीं थे।
सोशल मीडिया पर वायरल
आगे लेखक ने कहा, ‘राम दोपहर में सीता के साथ बैठते थे और दिन में शराब पीते थे। उसने अपनी पत्नी सीता को वन भेज दिया और उसकी परवाह नहीं की। उन्होंने एक वृक्ष के नीचे तपस्या कर रहे शूद्र शम्बूक का सिर काट दिया। वह आदर्श कैसे हो सकता है?’ लेखक ने कहा कि राम ने 11,000 वर्षों तक शासन नहीं किया, बल्कि केवल 11 वर्षों तक शासन किया।’ लेखक के ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेखक के इन बयानों का विरोध करते हुए कई हिंदू संगठन नाराजगी जता रहे हैं।