Homeधर्म/ज्योतिषशुक्रवार के दिन इन उपायों से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, नहीं...

शुक्रवार के दिन इन उपायों से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, नहीं रहती किसी चीज की कमी


शुक्रावर के उपाय: आज 21 जुलाई 2023 और सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ-साथ शुक्रवार का दिन है। सनातन हिंदू धर्म में शुक्रवार को देवी लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार यानि देवी लक्ष्मी का दिन। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

इस दिन लोग ज्यादातर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, ताकि भविष्य में उन्हें किसी आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। हम हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा करते हैं और सभी का महत्व अलग-अलग होता है, लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी की मान्यता अधिक होती है।

ऐसा कहा जाता है कि धन की जरूरत हर व्यक्ति को होती है और इसके बिना रहना असंभव है, इसलिए आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी का ध्यान करना जरूरी है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का विशेष दिन माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी सच्चे मन से उनकी पूजा या ध्यान करता है, उसकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं।

पैसा एक ऐसी चीज है जिसके बिना किसी भी व्यक्ति का काम नहीं चलता है। धन प्राप्ति के लिए लोग नौकरी, व्यवसाय या व्यापार आदि करते हैं। कुछ लोग धन पाने के लिए नीच कर्म भी अपना लेते हैं। इस प्रकार धन प्राप्ति के लिए हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके अपनाता है। इसके अलावा लोग लाभ का मार्ग प्रशस्त करने और हानि से बचने के उपाय भी करते हैं। आप इन सभी परिस्थितियों को संभालकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

– विज्ञापन –

आज हम आपको मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ ऐसे चमत्कारी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी-

शुक्रवार के उपाय

  • शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने श्रीसूक्त का पाठ करें और कमल का फूल चढ़ाएं। शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी और एक चांदी के सिक्के के साथ थोड़ी सी केसर बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे कुछ ही दिनों में घर में धन आने लगता है और पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।
  • अगर पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी जोड़े की तस्वीर लगाएं। अगर आपके काम में रुकावट आ रही है तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी डालें, इसके साथ ही इस दिन घर से निकलते समय थोड़ा मीठा दही खाएं।
  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा चढ़ाना चाहिए। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और संतान की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी माता सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य भी प्रदान करती हैं।
  • कहते हैं घर में लक्ष्मी जी कभी भी आ सकती हैं, लेकिन शाम का समय ऐसा होता है जब लक्ष्मी जी का आना संभव होता है।
  • मां लक्ष्मी के सामने मोगरे का इत्र चढ़ाना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है।
  • शुक्रवार के दिन सुबह गाय को ताजी रोटी खिलानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखेंगी।
  • घर की साफ-सफाई पर जरूर ध्यान दें क्योंकि इससे मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती हैं और साथ ही शाम के समय कभी भी घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।
  • शुक्रवार (Shukrawar Ke Upay) के दिन उस स्थान पर जाएं जहां मोर नृत्य करते हैं और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर लाल रंग के कपड़े में बांधकर किसी पवित्र स्थान पर रख दें और रोजाना उसकी पूजा करें, धन लाभ होगा।
  • अगर आप शुक्रवार (Shukrawar Ke Upay) के दिन मां लक्ष्मी की पूजा (Shukrawar Ke Upay) करते हैं तो आपको एक नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी और इस समस्या से उभरने में मदद मिलेगी.

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। खबर 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. कोई भी उपाय करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

और पढ़ना आज का राशिफल यहाँ पढ़ना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

สล็อตเว็บใหญ่เว็บตรง
สล็อต เว็บตรง แตกหนัก
เว็บ สล็อต ใหม่ ล่าสุด
สล็อต เว็บตรง แตกหนัก
สล็อตออนไลน์
AMBKING999
ทดลองเล่นสล็อต
สล็อตpg
สล็อตpgเว็บตรง
SLOT8ET