गुप्त नवरात्रि 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि पर्व की शुरुआत होती है। इस साल गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी, 2023 रविवार से शुरू होगी और नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के 9 अवतारों की पूजा की जाएगी। इस साल गुप्त नवरात्र 22 जनवरी से 30 जनवरी तक रहेंगे और इस दौरान कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, जानिए किन राशियों के लिए गुप्त नवरात्रि शुभ फल देने वाली है।
इन 5 राशियों के लिए शुभ है गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023)
मेष राशिफल
मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। उनकी लंबे समय से चली आ रही नौकरी की तलाश भी खत्म होगी। नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति मिल सकती है। कानूनी विवादों में भी सफलता मिलेगी। किसी खास मकसद से की गई यात्रा भी सफल रहेगी।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं हनुमान चालीसा के पाठ में ये गलती, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद
कन्या राशिफल (कन्या राशिफल)
नौकरी-धंधे में तरक्की होगी। नया घर, आभूषण या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। कोई नया व्यापार खोलने पर विचार कर सकते हैं। परिवार, दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों से कोई अच्छा उपहार मिलेगा। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने से परिवार में खुशहाली आएगी।
वृश्चिक राशिफल
कोई सुखद सूचना दिल को ख़ुशी देगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन लाभ होने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
इसे भी पढ़ें: आज कर लें ये उपाय तो पलक झपकते दूर हो जाएगी हर मुश्किल
मकर राशिफल
कानूनी झंझट से मुक्ति मिलेगी। विवाद सुलझने से बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशिफल
मीन राशि के लिए गुप्त नवरात्रि समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। अपनी सूझबूझ से किसी बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। यदि लाभ का मौका मिलता है तो उसे हाथ से न जाने दें। व्यापार में तेजी आएगी। रिश्ते बेहतर होंगे। कॉरपोरेट क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषी”
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. कोई भी उपाय करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।